Bareily News: पॉक्सो एक्ट की जानकारी से ही बच्चों की सुरक्षा संभव
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: बरेली। जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के नमोनारायण सभागार में सोमवार को पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर सिविल जज जया प्रियदर्शिनी ने शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को यौन अपराधों से बचाने के लिए कानून की जानकारी के साथ शिक्षकों का सजग और संवेदनशील होना जरूरी है। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान जूनियर विंग समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन सानिया खान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.