बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मीरगंज में संचालित शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालयों में हो रहे कार्यों का जायजा लेने को राज्य परियोजना कार्यालय से आए प्रतिनिधि मुकुल उपाध्याय ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधि ने निरीक्षण में कक्षा एक और दो में निपुण तैयारी, आकलन संदर्शिका का प्रभावी उपयोग, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, निपुण लक्ष्य तालिका, आईईसी सामग्री और निपुण प्लस ऐप के माध्यम से किए जा रहे आकलन की समीक्षा की। विद्यालयों के मध्याह्न भोजन, 19 पैरामीटर, चार बिन प्रणाली और इको क्लब की गतिविधियों का अवलोकन किया।उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पैगानगरी, प्राथमिक विद्यालय दियोसास के प्रयोगों को सराहा। प्राथमिक विद्यालय बल्लिया में कैचअप कार्यक्रम और कार्यपुस्तिका का संदर्शिका के साथ समन्व...