बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बहादुर गांव की महिला गत 26 जुलाई की दोपहर में 3:30 बजे पशुओं के लिए घास काटने खेत पर गई थी। महिला के पति एवं जेठ पास के खेत में मिर्च की पौध लगा रहे थे। जंगल में भैंस चरा रहे पड़ोस के गांव के व्यक्ति ने महिला को देखकर अपनी पैंट व नेकर उतार कर गंदे इशारे किए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजपाल दिवाकर निवासी रईयानगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...