बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: फरीदपुर। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में सोमवार को पेराई सत्र का शुभारंभ करने के लिए बॉयलर का पूजन किया गया।  फरीदपुर के द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वर्ष 2026- 27 के सत्र में गन्ना पेराई के लिए सोमवार की सुबह विधिवत रूप से बॉयलर पूजन करने के उपरांत अग्नि प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख एवं सभी विभागों के अध्यक्ष एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। विधिवत पूजन करने के उपरांत भगवान द्वारकाधीश एवं माता ब्रह्मचारिणी से गन्ना पेराई पूर्णता सफल करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से और श्री द्वारकाधीश के आशीर्वाद से पेराई के लिए विधिवत पूजन किया गया है और कार्य में सफलता प्राप्त करने की भगवान से प्रार्थना की गई है। यह भी पढ़ें- Sha...