Bareily News: पेड़ पर चढ़ा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा
बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: नवाबगंज। पेड़ पर अजगर को चढ़ा देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बुधवार को डडिया वीरम नगला गांव के कुछ ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजौरिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ईंट भट्ठे के पास ग्रामीणों ने एक अजगर को पेड़ पर टहनियों से लिपटा देखा। अजगर के पेड़ पर होने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर डिप्टी रेंजर आनन्द सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पेड़ से नीचे उतारकर उसे बोरे में बंद कर लिया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.