Bareily News: पेड़ के नीचे खड़ी बाइक चोरी
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: फरीदपुर। बारिश से बचने के लिए नहर किनारे पेड़ के नीचे खड़ी बाइक कुछ ही देर बाद चोरी हो गई। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। फरीदपुर कोतवाली में गुरुवार को चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर के अखिलेश यादव 10 अगस्त की शाम बाइक से रिश्तेदारी में ग्राम पाहलऊ पट्टी जा रहे थे। करीब रात नौ बजे वह इनायतपुर-उगनपुर नहर पटरी से पाहलऊ पट्टी की ओर मुड़े। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए अखिलेश ने अपनी बाइक नहर के किनारे खड़ी की और पास के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। बारिश रुकने के बाद जब वह वापस बाइक के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के साथ ही काफी देर तक बाइक को खोजा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.