बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: शाही, संवाददाता।लालपुर की महिला ने गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और पेट्रोल डालकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कमलेश पत्नी तुला राम निवासी ग्राम लालपुर ने तहरीर में कहा है कि वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसके पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोप है कि गांव के दो युवक उनको व उनके पति को लगातार गाली-गलौज कर धमकी देता है। महिला का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे दोनों युवकों ने महिला के पर पेट्रोल डाल दिया। शोर मचाने पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागकर घर गई। महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही का...