Bareily News: पूर्व सांसद के निर्माणधीन अस्पताल से चोरी
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल में बदमाशों ने धावा बोलकर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, इलेक्ट्रिक वायर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। अस्पताल के प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का फरीदपुर के जेड गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम से निर्माणाधीन अस्पताल है। अस्पताल के मैनेजर रोहित तिवारी ने बताया कि शनिवार रात्रि चोरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, इलेक्ट्रिक वायर के 6 बंडल, एक हैमर मशीन, वाई-फाई की डिवाइस, बिल्डिंग रोड के दो बंडल, 5 हाउस पावर का मोटर चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले जाने से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.