बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: रिटायर्ड बुजुर्ग को बेचे गए प्लॉट का दोबारा बैनामा करके 5.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में थाना इज्जतनगर में दो आरोपियों पर रिपोर्ट लिखाई गई है। इज्जतनगर के मुंशी नगर निवासी छोटे लाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में शिवनगर के सचिन कुमार सिंह और आशुतोष सिटी के विपिन कुमार से अपने पुत्रों के नाम से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट बेचने वालों को उन्होंने 5.25 लाख रुपये का भुगतान किया और फिर बैनामा हो गया। जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि जिस भूमि का बैनामा कराया गया है, वह विक्रेता के नाम पर दर्ज ही नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दूसरा प्लॉट देने या रकम लौटाने का आश्वासन दिया। मगर न तो रकम लौटाई और न ही दूसरा प्लॉट दिया। 28 जून 2026 को रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता और म...