बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बहेड़ी ब्लॉक के चुनाव में हरीश गंगवार तीसरी बार अध्यक्ष और अफजाल अहमद तीसरी बार महामंत्री बने है। मुख्य अतिथि विधायक डॉ एमपी आर्य ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गंगवार ने बहेड़ी ब्लॉक के हरीश गंगवार की तीसरी बार अध्यक्ष और अफजाल अहमद की तीसरी बार महामंत्री बनाया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आशा है कि पहले की तरह दोनों पदाधिकारी अपनी शिक्षक हित ज़िम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश गंगवार और महामंत्री अफजाल अहमद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षक हित में वह अपनी पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाएंगे। इस मौके पर विधायक डॉ एमपी आर्य ने दोनों नवनियुक्त स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर जिला मंत्री राजपाल गंगवार ने भी ...