बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: भोजीपुरा। देवरनिया थानाक्षेत्र के गांव निवासी लड़की की शादी भोजीपुरा के एक गांव में हुई थी। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला का पूर्व प्रेमी देवरनिया के कस्बा रिछा के मोहल्ला गौटिया निवासी साकिब आ गया। आरोप है, साकिब ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शोर मचाया, तभी विवाहिता का जेठ आ गया। आरोपी साकिब भागता इससे पहले ही उसे पकड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक साकिब निवासी कस्बा रिछा के मोहल्ला गौंटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया युवक को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...