बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मंडनपुर के पूर्व प्रधान को फोन पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व प्रधान के गांव के नजदीक मिलने पर आरोपियों ने अभद्रता कर मारपीट करने का प्रयास किया। लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। मंडनपुर निवासी फुरकान पूर्व प्रधान हैं। उनका आरोप है कि गांव के शकील ने उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वह गांव के मोवीन के उकसाने पर उन्हें गालियां व धमकियां देता है। गत 23 अगस्त की दोपहर तीन बजे गांव के बाहर मोड़ पर खड़े थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पुरानी रंजिश में तीन आरोपियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज उन्हें देखकर शकील वहां पहुंचा। शकील गाली-गलौज कर मारपीट पर आमदा हो गया। कुछ ही देर में मोवी...