बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: मीरगंज, दीवार में उतरे करंट से पूर्व प्रधान का भाई बुरी तरह झुलस गया। धंतिया निवासी पूर्व प्रधान श्रीपाल गंगवार के भाई सोमपाल यादव सोमवार की सुबह 7.45 बजे अपनी छत से नीचे उतर रहे थे। दीवार में उतरे करंट से सोमपाल यादव गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमपाल के मकान के ऊपर से 11000 केवीए की लाइन निकल रही है। पूर्व प्रधान ने बताया बारिश में दीवार गीली होने से करंट दीवार में आ गया। उन्होंने बताया कि धंतिया में अब तक चार लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...