बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: बहेड़ी। जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान के खुदकुशी करने के मामले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति (वर्तमान में डीडीयू गोरखपुर के वीसी) एवं उनकी पत्नी समेत चार सगे संबंधियों और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके बाद किसान के परिजन जमीन का दाखिल खारिज कराने की मांग पर अड़ गए, जिसके चलते पूरे दिन बातचीत का दौर चलता रहा। अफसरों ने कमेटी गठित कर जांच का आश्वासन दिया तो शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि बहेड़ी में पचपेड़ा के बुजुर्ग किसान सरदार भगवान सिंह ने पूर्व कुलपति कृष्णपाल सिंह से चल रहे 12 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही किसान के परिजन और सिख संगत के लोग एफआईआर और गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर अंत...