Bareily News: पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: हाफिजगंज। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार जूना अखाड़े से जुड़े पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी भेजा। बरेली के रहने वाले राजवीर गिरी, बिट्टू सिंह, रामू गिरी, सतीश गिरी और भूपेंद्र गिरी जूना अखाड़े से जुड़े हैं। शनिवार को ये सभी एक कार में सवार होकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। कार को बिट्टू सिंह चला रहे थे।
टोल प्लाजा के पास कार को ट्रक ने मारी टक्कर जैसे ही उनकी कार हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा स्थित टोल प्लाजा के पास काडू के पुल के निकट पहुंची, पीछे से आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.