Bareily News: पूतना वध मंचन में जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: श्री हरे राम ग्वाल-बाल भगवती सेवा समिति के 46वें वार्षिक उत्सव के तहत अवधपुरी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण लीला समारोह के दौरान नंदोत्सव और पूतना वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में ब्रज की गोपियों ने यशोदा मैया से कृष्ण जन्म की बधाइयां मांगीं, वहीं भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। नंदोत्सव पर ठाकुरजी को भेंट अर्पित कर भक्तों में लड्डू और बच्चों को खिलौने बांटे गए। शिव-पार्वती के गोकुल पहुंचकर बालकृष्ण के दर्शन का दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंस के आदेश पर मायावी राक्षसी पूतना बालकृष्ण को मारने गोकुल आती है। पूतना वध की लीला में बालकृष्ण द्वारा विषैली पूतना का संहार देख श्रद्धालुओं के यजघोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में हिंदी प्रवक्ता डॉ. पूनम शर्मा, मुकेश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.