बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: शेरगढ़ । नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत शेरगढ़ ने छह ई-रिक्शा, एक जेसीबी मशीन और एक टिपर वाहन खरीदा है। मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। नए वाहनों के आने से विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस मौके पर पंडित श्याम अमित कुमार बेदराम राठौर राकेश राठौर आरिश बाबू लल्ला खां वीरपाल राठौर आदि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी...