बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: चौधरी तालाब रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को गंगा अवतरण, राम-लक्ष्मण का जनकपुर प्रवेश, पुष्प वाटिका और गिरिजा पूजन प्रसंगों का मंचन हुआ। पुष्प वाटिका में राम-जानकी के प्रथम दर्शन और माता सीता के गिरिजा पूजन के प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पंडाल जयकारों और पुष्पवर्षा से गूंज उठा। समिति अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि रामलीला के प्रसंग मर्यादा और संस्कारों की सीख देते हैं। इस दौरान मंत्री शशिकांत गौतम, उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विजय मिश्रा, शिव नारायण दीक्षित, प्रतीक अरोड़ा, धीरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। शनिवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम विवाह का मंचन होगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता का फुलवारी प्रसंग लीला ने मोहा मन यह ...