Bareily News: पुश्तैनी मकान जबरन तोड़ने का आरोप
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: हाफिजगंज। गांव बड़ेपुर निवासी कन्हैया लाल ने कुछ लोगों पर उनके बरसों पुराने पुश्तैनी मकान को जबरन तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने मकान तोड़े जाने से रोकने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी का आदेश लेकर आने को कहकर वापस भेज दिया। इससे परेशान कन्हैया लाल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नवाबगंज के दरबार पहुंचे और शाम तक अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे। कन्हैया लाल के अनुसार, गांव में उनका बरसों पुराना पुश्तैनी मकान है। आरोप है कि कुछ लोग जबरन मकान को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत थाना हाफिजगंज पुलिस से करते हुए मकान तोड़े जाने से रोकने की मांग की।
पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कन्हैया लाल शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.