बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर से रामपुर बैटरी फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। धनेटा गांव निवासी 28 वर्षीय सोबरन पुत्र रूपराम शनिवार की सुबह परिजनों से रामपुर की बैटरी फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कह कर घर से निकले। गांव के दो लोग भी उनके साथ थे। सोबरन क्रासिंग होकर हाईवे पर नहीं गए। वे भाखड़ा नदी के रेलवे पुल की ओर पैदल चले गए। उनके पुल पर पहुंचने पर दिल्ली से बरेली जाने वाली लाइन पर ट्रेन आ गई।

हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ट्रेन से कटकर सोबरन की मौत हो गई। चालक ने घटना की सूचना धनेटा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। हादसे के बाद धनेटा के ग्रामीण मृतक के...