बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फरीदपुर /बिथरी चैनपुर। ग्राम सिंघाई मुरावन के पास बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। पानी अधिक होने के कारण चारपहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो रही है। जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने तथा आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।श्री बजरंग सेना ने उठाई आवाजश्री बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल, जिला...