बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: आंवला। अपराध अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि अभियान के तहत रामभजन, राजू, रिंकू, बीरपाल, किशनलाल, हरि किशन, अजय, सोनपाल, राकेश, रामअवतार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इन सभी के चोरी, मारपीट और आबकारी एक्ट जैसे मुकदमों में कोर्ट से वारंटी चल रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...