Bareily News: पुलिस ने साइबर ठगी के वांछित आरोपी को भेजा जेल
बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: फोटो संख्या 01 फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। पुलिस ने साइबर ठगी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार व विनोद कुमार शर्मा ने धंतिया रोड पर छापा मारकर आरोपी रफीक पुत्र अनीस खां को गिरफ्तार किया है।एसओ प्रवीन कुमार ने बताया कि रफीक अपने साथी जफर निवासी शेरनगर और ताहिर की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंकों में खाते खुलवाते हैं। इन खातों में वे साइबर ठगी का पैसा मंगाते हैं। इसके बाद राशि को तीनों आपस में बांट कर खर्च करते हैं। मामले में मोहम्मद जफर निवासी शेरनगर बहेड़ी को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में जफर ने रफीक एवं ताहिर के बारे में पुलिस को बताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.