Bareily News: पुलिस ने लावारिस घूम रही महिला को भेजा वन स्टॉप सेंटर
बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता।थाने की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को क्षेत्र के लावारिस हालत में घूमती मिली महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला बोल नहीं पाती है। वह पढ़ी-लिखी भी नहीं है। दूसरों की बातें सुन सकती है। उसकी कलाई पर रमेश पति व लीलावती पत्नी गुदा है। पुलिस ने महिला को थाने से बरेली वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। एसओ रवि कुमार ने बताया कि महिला भटककर क्षेत्र में आ गई। महिला के परिजनों की जानकारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.