बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी।शिवपुरी गांव के रामचरन और विजय तालाब पर मछलियों की रखवाली करते है। आरोप है गुरुवार रात दो बजे जब वह उठे तो देखा कि तालाब में मछली पकड़ने वाला जाल बिछाया गया है। दोनो लोगों ने जब पास जाकर देखा तो दो लोग तालाब किनारे बैठे हुए थे।शोर मचाने पर एक बदमाश भाग गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम सुखविंदर गांव वैवहा थाना मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर बताया। तलाशी में उससे अस्सी किलो मछली, एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी के साथी नन्हू की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तालाब से मछली चुराने आये चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उसके साथी की तलाश की जा रही ह...