Bareily News: पुलिस ने दिव्यांग तस्कर को किया गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। रविवार रात ग्रामीण की सूचना पर चौकी प्रभारी दुनका ने पुलिस के साथ छापामार कर दिव्यांग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 15.33 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। दुनका चौकी पुलिस ने धनेटा शीशगढ़ रोड पर बुधवार को गांव सुल्तानपुर के पास छापा मारकर दिव्यांग युगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 15.33 ग्राम स्मैक बरामद की। अंररास्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की क़ीमत एक लाख रुपए है। उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने नशे की लत के बाद कुछ लोगों के कहने पर स्मैक बेचने लगा था। स्मैक उसे राह चलते अज्ञात व्यक्ति ने दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.