Bareily News: पुलिस ने तस्कर से बरामद की 488 ग्राम अफीम
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 488 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार को देर शाम कस्बा इंचार्ज जसवीर सिंह टीम के साथ बीसलपुर रोड के अंडरपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तस्कर अफीम बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 488 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम फरीदपुर के भगवंतापुर गांव का तौफीक बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने भूरे खां गोटिया के युवक से अफीम खरीदी थी। वह उसे अफीम को ढाबों पर बेचने जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.