Bareily News: पुलिस ने खंगाला सोशल मीडिया अकाउंट
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: जांच में जुटी साइबर टीम गुलड़िया। छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किए जाने वाले अकाउंट और मोबाइल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। सिरौली पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को ईमेल के माध्यम से इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी कराई गई है, वहीं छात्रा पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.