बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता।पुलिस ने बिजली केबल काटने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया। जगदीशपुर गांव के वीरेंद्र पाल द्वारा दर्ज मुकदमा में कहा कि शुक्रवार दोपहर में वह खेत पर पहुंचे। तीन युवक उनके खेत में लगी मोटर से बिजली का केबल चोरी कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से करन रस्तोगी, मोहल्ला गढ़ी कस्बा शीशगढ़ को पकड़ लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी से केबल और केबल कटर बरामद किया। आरोपी ने पुलिस को बताया वह अपने साथी विपिन गुप्ता एवं राकेश उर्फ लुक्का के साथ केबल चोरी कर तांबा निकाल कर बेंच देते हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...