बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर गैंग को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की छह बाइकें और एक स्कूटी सहित बाइक चोरी करने में इस्तेमाल करने वाली मास्टर चाबियां बरामद की हैं। मंगलवार की शाम पुलिस दक्षिणी बाईपास तिहारे पर वन विभाग चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें बाइक से आ रहे तीन युवकों रोका और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी और पुलिस को वन विकास विभाग तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर में ले गए। जहां उन्होंने चोरी की बाइकें और स्कूटी छिपा रखीं थी। वहां से पुलिस ने छह बाइकें एक स्कूटी बरामद की। पकड़े गए ऑटोलिफ्टरों ने पुलिस को अपने नाम लखविंदर पुत्र महेंद्र पाल और विपिन पुत्र हरि पाल निवासी गण ग्राम ढकिया थाना शीशगढ़ और शिवा पुत्र कन्हैया लाल निवासी कुंडारा थाना जहानाबाद जिला ...