Bareily News: पुलिस ने एसिड फेंकने वाले को जेल भेजा
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता।फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने हेयर कटिंग सैलून संचालक पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला उत्तमगंज पश्चिमी के हेयर कटिंग सैलून संचालक राधेलाल अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय मोहल्ला साहूकारा निवासी रामफूल कश्यप शराब के नशे में धुत होकर दुकान के पास खड़े होकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर रामफूल वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद लौटकर आया। तभी उसने राधेलाल के ऊपर टॉयलेट क्लीनर तेजाब उड़ेल दी। राधेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। राधेलाल की तहरीर पर पुलिस ने रामफूल पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को पुलिस ने रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.