Bareily News: पुलिस ने आठ वांरंटियो को पकड़ा
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर चल रहे आठ वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट फरीदपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश, महेंद्र पाल राठौर, रवि सिंह, श्याम बिहारी, ऋषि पाल, सुरेश, प्रेमचंद तथा रामलड़ेते शामिल हैं। कार्रवाई में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.