Bareily News: पुलिस कर्मी बताकर पेट्रोल पंप मालिक से ठगे 20 हजार रुपए
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: शीशगढ़। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक हरेन्द्र सिंह से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी बताकर उन्हें बातों में उलझाया और क्यूआर कोड के जरिए फोन-पे पर 20 हजार रुपये डलवा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। हरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को डायल 112 का पुलिसकर्मी बताया और उनके पेट्रोल पंप का पता बताकर विश्वास में लेने की कोशिश की इसके बाद उसने कहा कि उसके बच्चे कहीं बाहर हैं और उनका टिकट होना है। उसकी बातों में आकर हरेन्द्र सिंह ने उसके भेजे गए क्यूआर कोड पर फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.