Bareily News: पुलिया से टकराकर पलटी कार, मासूम की मौत, छह घायल
बरेली, नवम्बर 8 -- नैनीताल फोरलेन हादसे में बच्चे की मौत Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। दीवाली की खुशियां मनाने घर जा रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में हुए हादसे में मातम में बदल गईं। नैनीताल फोरलेन पर कनमन गांव के पास रविवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पुलिया से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटे खाते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भोजीपुरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कासगंज निवासी गौरव जाजू पुत्र प्रमोद कुमार जाजू अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर से कार में सवार होकर दीवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.