Bareily News: पुलिया न बनने से फसलें जलमग्न, अधिकारियों पर गरजे विधायक
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बरेली। बरेली-सितारगंज हाईवे पर पुलिया का निर्माण न होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। जल निकासी न होने से खंजनपुर, खंजनिया, मुड़िया आदि दर्जनों गांवों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। सूचना पर नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए एनएचएआई के पीडी को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। बरेली-सितारगंज हाईवे का इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। नवाबगंज तहसील क्षेत्र में खंजनपुर के पास पुलिया का निर्माण न होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पानी का सही निकास न होने से खंजनपुर, खंजनिया, मुड़िया, तुमड़िया, सहोदर, नगला गरगइया, बिसनपुर, इनायतपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.