Bareily News: पुलिया टूटने से ग्रामीण खंभे से पार कर रहे है नाहल नदी
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। सिंधौली में नाहल नदी की पुलिया टूटने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पुलिया टूटने से नदी पर रखे सीमेंट के खंभे से ग्रामीण नदी पार कर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मीरगंज ब्लॉक के सर्वाधित आबादी वाले गांव सिंधौली में नाहल नदी पर सीमेंट के पाइपों की पुलिया वर्षों पूर्व बनी थी। गत दिनों बाढ़ में पुलिया टूट गई। पुलिया टूटने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गईं। इस पुलिया से होकर प्रतिदिन सैकड़ों किसान, महिलाएं और बच्चे अपने खेतों पर आते जाते हैं। पुलिया टूटने पर ग्रामीणों से बचे पाइपों के ऊपर सीमेंट का खंभ रख लिया है।
खतरे के बीच खेतों तक पहुंच रहे ग्रामीण ग्रामीण खेतों से चारा व फसल जान जोखिम में डालकर इसी खंभे पर चल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.