Bareily News: पुरानी रंजिश में किसान पर धारदार हथियार से हमला
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव कल्याणपुर निवासी रविंद्र सिंह (35) पुत्र नाथू लाल बुधवार को अपने गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर कराया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.