बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: नवाबगंज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे, फावड़े और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ईंध जागीर गांव के मोरध्वज और उनके बेटे कपिल की पड़ोस के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार सुबह कपिल को घर के पास से गुजरता देख दबंगों ने लाठी-डंडे, लोहे की राड व फावड़े से उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए अपने घर में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा। उसके पिता उसे बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। घटना की तहरीर नवाबगंज थाने में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...