Bareily News: पुत्र को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची मां से मारपीट
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। हल्दी खुर्द पमइ गांव में ग्रामीण के पुत्र को कुछ लोगों ने अपने घर में बंधक बना लिया। मां के पहुंचने पर कुछ लोग लाठी-तमंचा व गड़ासा लेकर आ गए। महिला से मारपीट की गई। दूसरे पक्ष ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हल्दी खुर्द गांव की नसीम बानो पत्नी रहीस मियां का आरोप है कि उनके पुत्र अर्थ को गांव के यामीन, आकिब एवं नदीम ने अपने घर में बंधक बना लिया। पुत्र को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर नसीम बानो मौके पर पहुंचीं। मां को देखकर नन्हे, बब्बू लाठी, तमंचा एवं गड़ासा लेकर आ गए। नसीम बानो की पिटाई कर दी।बचाव के लिए महिला ने अपने पति को फोन किया। पत्नी और बच्चे को बचाने जा रहे युवक को रास्ते में यामीन, नदीम एवं आकिब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.