Bareily News: पुणे की टीम ने किया ओसवाल चीनी मिल का मूल्यांकन
बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते पिछले तीन दिनों से पुणे के वसंत दादा शुगर इंस्टीट्यूट की टीम चीनी मिल का मूल्यांकन कर रही है। गुरुवार को भी टीम ने गन्ना समिति के अधिकारियों के साथ चीनी मिल का मुल्यांकन किया। ओसवाल चीनी मिल के ऊपर किसानों का 70 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों का भुगतान न होने से चीनी मिल बंद पड़ी है। इससे किसानों का गन्ना दूसरी चीनी मिलों को डायवर्ड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- पेज 04 बॉटम : पंद्रह दिन में बढ़ गया चीनी का भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए चीनी मिल की आरसी जारी कर दी गई है। अब चीनी मिल को नीलाम करने के लिए इसके मूल्यांकन की प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.