बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।कस्बे में बच्चे के नामकरण संस्कार के दिन पिता को पीलीभीत पुलिस घर से उठाकर ले गई। कार्यक्रम की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। घर से मेहमान बिना संस्कार के लौट गए। पिता पर युवती को भगाने में सहयोग का आरोप है।कस्बा निवासी सुरजीत की ससुराल पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र में है। सुरजीत का साला किसी युवती को लेकर फरार हो गया है। पुलिस को संदेह है बहनोई होने के नाते सुरजीत को आरोपी साले की जानकारी है। बुधवार को जहानाबाद थाने की पुलिस ने दबिश देकर सुरजीत को हिरासत में ले लिया।सुरजीत के पिता चंद्रपाल ने बताया कि सुरजीत नामकरण संस्कार में बैठने ही वाला था, कि पुलिस उसे उठा ले गई। परिजनों ने पुलिस से दो घंटे की मोहलत मांगते हुए नामकरण के बाद या उसके बदले परिवार के अन्य सदस्य को ले जाने की ...