बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट विधानसभा क्षेत्र के नवादा शेखान में मौर्य समाज की ओर से पीडीए विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डॉ. अनीस बेग ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा जैसे मुद्दों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संगठित होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। शिक्षा और जागरूकता के साथ आपसी सहयोग से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने बेरोजगारी और बिजली की समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि युवा वर्ग को आगे आकर सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. बेग ने कहा कि पीडीए की विचारधारा विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने और सामाजिक-राजनीतिक रूप से जागरूक कर...