Bareily News: पीडब्ल्यूडी ने कटी एप्रोच रोड में मिट्टी भर कर रोड हल्के वाहनों को खोला
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: मीरगंज। गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा पुल की कटी एप्रोच रोड में पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी और सीमेंट के बोरे भर दिए। गुरुवार को रोड हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। फिलहाल के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। विभाग ने इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को अवगत करा दिया है। पानी घटने पर जांच कर अगली कार्रवाई तय होगी। एप्रोच रोड और पुल को जोड़ने वाले स्लेप के नीचे की मिट्टी नदी में बह गई। इस वजह से स्लिेप नीचे गिरकर फंस गए। विभाग ने दो साइड में बोरों में बालू भरकर लगाए हैं। बीच में मिट्टी भरवा दी। कार्य पूरा होने पर मीरगंज आंवला रोड हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को अवगत करा दिया है। विभाग नदी का पानी कम होने पर कटान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.