बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: बरसेर। ब्लॉक रामनगर के गांव पलथा में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से सड़क पर जलभराव और कीचड़ परेशानी का सबब बन गया है। शिवपुरी के कैलाश गिरी मढी जाने वाले मार्ग पर गांव पलथा में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या है जिससे कीचड़ हो गया है। कीचड़ में बाइक फिसलने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इसमें पानी भरने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को डर बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की सही व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...