Bareily News: पीएम सूर्य घर योजना के लोन आवेदन तेजी से करें निस्तारित
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलर प्रणालियों का निरीक्षण निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ समय से प्राप्त हो सके। डीएम ने बैंकों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित फाइलें लंबित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए सप्ताह में एक बार बैंकर्स के साथ बैठक अवश्य आयोजित की जाए, जिससे लंबित मामलों का निस्तारण कर पेंडेंसी समाप्त की जा सके। उन्होंने योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋणों का वितरण भी समय से सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.