बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेले में छात्राओं ने करियर से संबंधित स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में छात्राओं को करियर के लिए मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केनरा बैंक मैनेजर शादिया नकवी, शिक्षा विभाग से मल्हपुर के रामचंद्र शर्मा, एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी के भूतपूर्व प्रवक्ता वीरपाल सिंह, होम्योपैथिक डॉक्टर वीरपाल गंगवार, अधिवक्ता केसर कुमार व धर्मेंद्र दिवाकर, पुलिस विभाग से एसआई अनीता सिंह, ब्यूटीशियन पुष्पा गंगवार, बुटीक संचालिका गजाला, न्यू इंडिया एश्योरेंस के ब्रांच प्रभारी मयूर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने अपने फील्ड की करियर के लिए मार्गदर्शन किया।सभी अतिथियों ने छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार स...