Bareily News: पीएमएस संघ चुनाव का ऐलान, 20 अगस्त से नामांकन
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला शाखा के चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. मेघ सिंह एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इस बार संघ के कुल आठ पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. मेघ सिंह एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि 2 सितंबर को मतदान होगा। नामाकंन 20 से 25 अगस्त तक मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय, जिला चिकित्सालय में होगा। नाम वापसी 28 से 31 अगस्त तक होगी। चुनाव में नामांकन के लिए अध्यक्ष एवं सचिव पद के प्रत्याशियों को निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करना होगा। मतदान 2 सितंबर को 300 बेड चिकित्सालय में होगा और उसी रात परिणाम भी घोषित हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.