Bareily News: पीएचसी में बनने वाली लैब की जानकारी ले गए मुख्यमंत्री
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा में जिला पंचायत भले ही शामिल नहीं था लेकिन उन्होंने चार पीएचसी में बनने वाली लैब की प्रगति की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि दो लैब का काम चल रहा है और दो के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सीएम के कार्यालय से संस्तुति मिलने के बाद उनपर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत को चार पीएचसी में लैब बनाने का कार्य दिया गया था। जिला पंचायत ने उसपर काम शुरू कर दिया है। एक लैब बनाने में 58 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ दो लैब पर काम चल रहा है। दो लैब के लिए के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया गया है। वहां से संस्तुति मिलने के बाद डीएम से संस्तुति लेकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.