Bareily News: पीएचसी पर गंभीर मरीजों को लगेगी आरआईजी, कवायद शुरू
बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: कुत्ते और बंदर के काटने पर गंभीर घाव वाले मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (आरआईजी) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश जारी किया है। प्रदेश की 3677 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से महज 462 पर ही आरआईजी उपलब्ध थी। बाकी 3215 पीएचसी पर इसका स्टॉक शून्य था। बरेली समेत 55 जिलों की पीएचसी पर आरआईजी की उपलब्धता नहीं थी। बरेली की 80, बदायूं की 37, पीलीभीत की 51 और शाहजहांपुर की 51 पीएचसी पर आरआईजी उपलब्ध नहीं थी। सीएचसी प्रभारियों को सभी पीएचसी पर आरआईजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.