Bareily News: पितृपक्ष में गूंजी भागवत कथा की अमृतवाणी
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: पितृपक्ष के अवसर पर प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले बैंड-बाजों के साथ 101 सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। कथा व्यास आचार्य रमाकांत दीक्षित महाराज ने भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि कथा के श्रवण के साथ उसके संदेश को जीवन में उतारना जरूरी है। भक्ति, सत्य, सेवा और सदाचार मनुष्य को जीवन की सही दिशा देते हैं। इस दौरान बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: माता वैष्णो देवी मंदिर में गूंजा श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी, 4 अक्टूबर तक चलेगा भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- Meerut New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.